आगरालीक्स…आगरा मेट्रो में जापानी पर्यटक का पर्स खोया. पर्स में था पासपोर्ट और ई वीजा सहित जरूरी कागजात. वापस मिला तो खिला चेहरा
उत्तर प्रदेश मेट्रो का लॉस्ट एंड फाउंड सेल एक बार फिर यात्रियों के लिए भरोसेमंद और सहायक साबित हुआ है। मेट्रो कर्मियों की सतर्कता, ईमानदारी एवं निर्धारित प्रक्रिया के पालन से एक विदेशी महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित रूप से उन्हें वापस सौंपा गया। सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे की है, जब ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों को एक पर्स प्राप्त हुआ। ज्ञात हुआ की यह पर्स ट्रेन में छूट गया था जिसके बाद वह सही सलामत स्टेशन लाया गया । पर्स जापान की रूमिना सुज़ुकी का था, जो आईआईटी बॉम्बे से आगरा यात्रा पर आईं थीं । इस पर्स में महिला का पासपोर्ट एवं उनका ई- वीजा मौजूद था। मेट्रो कर्मियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह पर्स संबंधित यात्री को सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया। पर्स प्राप्त करने वाली यात्री का नाम रूमिना सुज़ुकी है, जोकि जापान की हैं। बता दें कि जापानी महिला ने पर्स और जरूरी दस्तावेज वापस मिलने पर मेट्रो कर्मियों का आभार जताया एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस अवसर पर कहा, "मुझे अपनी टीम पर गर्व है जो हर संभव तरीके से जनता की सेवा करने के लिए समर्पित है।" उन्होंने दोहराया कि मेट्रो के लॉस्ट एंड फाउंड सेल की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा ने यात्रियों का भरोसा जीता है और यह अन्य किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है।