आगरालीक्स…आगरा में वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम गायब. पोलिंग बूथों से लौट रहे मायूस. इस परेशानी का ये बना सबसे बड़ा कारण
आगरा में नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है. आगरा नगर निगम के कई वार्डों में लोगों को अपने नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में आधार कार्ड लेकर जब लोग वोट डालने के लिए जा रहे हैं तो वहां से उन्हें मायूस ही वापस लौटना पड़ रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण बूथ बदलना बताया जा रहा है जिसके कारण वोट डालने के लिए लोग अलग—अलग बूथों के चक्कर काट रहे हैं.

आगरा में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ, छह बजे तक मतदान होगा। आगरा नगर निगम में 14.67 लाख मतदाता हैं.
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक हुआ मतदान 1.65 लाख, 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक हुआ मतदान 2.36 लाख, 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक हुआ मतदान 3.69 लाख, 25.20 प्रतिशत
2017 से ज्यादा मतदान की उम्मीद
इससे पहले 2017 में हुए नगर निगम के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा था। 40.67 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था लेकिन इस बार लोगों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है.