आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में वोटिंग की सबसे सुस्त रफ्तार. मतदान केंद्रों पर सन्नाटा. दो घंटे में सिर्फ 4 प्रतिशत ही वोट बढ़ा. जानिए 3 बजे कितना हुआ वोट प्रतिशत.
आगरा नगर निकाय चुनाव में वोटिंग लगातार चल रही है. आगरा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में लोग वोट डालने के लिए जा रहे हैं. बात आगरा नगर निगम की करें तो यहां वोटिंग की काफी सुस्त रफ्तार है. दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक केवल 4 प्रतिशत ही वोट बढ़ा है. वहीं नगर पालिका में सबसे अधिक अछनेरा तो नगर पंचायत में सबसे अधिक जगनेर में वोट प्रतिशत दोपहर 3 बजे तक हुआ है.

जानिए कहां कितना हुआ वोट
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक 25.20 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे तक 29.71 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद
अछनेरा में दोपहर तीन बजे तक 56.13 प्रतिशत हुआ मतदान
एत्मादपुर में दोपहर तीन बजे तक 50 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी में दोपहर तीन बजे तक 50.27 प्रतिशत मतदान
बाह में दोपहर तीन बजे तक 54.47 प्रतिशत मतदान
शमसाबाद में दोपहर तीन बजे तक 52.10 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत में दोपहर तीन बजे तक मतदान
किरावली में 55.07 प्रतिशत
खेरागढ़ में 51.18 प्रतिशत
जगनेर में 59.88 प्रतिशत
फतेहाबाद में 45.70 प्रतिशत
पिनाहट में 49.30 प्रतिशत
स्वामीबाग में 52.01 प्रतिशत