आगरालीक्स…आगरा में नौ साल की मासूम को सांप ने डंसा. मौत् से मचा कोहराम
आगरा में नौ साल की एक बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई. बच्ची कमरे में बिस्तर पर सो रही थी कि उसी समय सांप ने उसे चेहरे पर काट लिया. सांप के डसते ही बच्ची की चीख निकली जिसके बाद वो बेहोश हो गई. परिजन मौके पर पहुंचे तो चेहरे पर नाक के पास सर्पदंश के निशान दिखे. इसके बाद उसे अस्प्ताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.मामला बाह के हनुमान नगर का है. मृतक बच्ची का नाम अनन्या पुत्री अमित गुप्ता है. परिजनों के अनुसार जब उन्होंने बेटी के चीखने की आवाज सुनी तो भागकर कमरे में पहुंचे. यहां उसकी हालत बिगड़ रही थी और आंखें भारी हो रही थीं. गौर से देखा तो नाक केक पास दो निशान थे, बाद में पता चला कि ये सर्पदंश का निशान है. अनन्या के बेहोश होने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत् से परिवार में कोहराम छा गया. पुलिस ने मौके पर आ गई और शव को पोस्टमार्टम कराचया गया जिसके बाद शव को सौंप दिया.