आगरालीक्स…आगरा में ज्वाला देवी की ज्योत को पालकी में रखकर निकाली गई शोभायात्रा. कई देवताओं की झांकियों ने भी मोहा मन…भव्य आरती
ध्यानु भक्त मंडल द्वारा विगत 10 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुधवार को कुआं वाला मंदिर फुलट्टी चौराहा आगरा निकट सुधीर बैंड से हिमाचल के कांगड़ा से ज्वाला देवी की ज्योत आगरा लाकर ज्वाला देवी जी की ज्योत को पालकी में रख कर शोभा यात्रा निकाली गई. इनके साथ गणेश जी, हनुमान जी, राधा कृष्ण, दुर्गा मां सहित कई देवताओं की झांकियां को बैंड बाजे, गीत संगीत और भजन गाते हुए बड़ा ही मनोरंजन दृश्य प्रदर्शित करते हुए भक्ति भाव से निकाला गया.