आगरालीक्स…प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना चाहती हैं महिलाएं तो समय प्रबंधन का रखें ध्यान. तनाव से बचने के लिए लें मेडिटेशन और योग का सहारा…आगरा में हुआ महिला सेमिनार
द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चाटर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से 77वें सीए स्थापना दिवस पर दयालबाग स्थित खेलगांव में प्रोफेशनल और निजी जीवन में संतुलन विषय पर महिला सेमिनार का आयोजन किया गया। शुभारम्भ अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, सचिव सीए अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष करन पंजवानी , साक्षी विवेक जैन और सिकासा अध्यक्ष आयुष गोयल ने दीप प्रवज्जलित कर किया।मुख्य वक्ता ममता रैल्ली ने कहा कि कई बार महिलाओ का कामकाजी जीवन उनके रिश्ते और परिवार में बाधा भी बन जाता है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना जरूरी है। जो महिलाएं ऐसा करने में नाकाम हो जाती हैं, उन्हें निजी जीवन में तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि टाइम के अनुसार चीजों को प्राथमिकता दें। समय प्रबंधन का ध्यान रखे। घर के सदस्यों के बीच काम को विभाजित करें और ऑफिस से लौटने के बाद परिवार को पूरा समय दें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लिया जा सकता है।
वक्ता दिव्या प्रेमगुल ने कहा कि काम को ऑफिस तक ही सीमित रखने की आदत डालें और घर पर ईमेल व लैपटॉप से दूरी बनाएं। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम के दौरान ऑफिस के कॉल्स और मीटिंग्स को सीमित रखें। ऑफिस की टेंशन को घर न लाएं, इससे रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जब जीवनसाथी से बात करें, तो ऑफिस की बातें भूलकर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।महिलाओं को तनाव मुक्त रहने के लिए कैटवॉक और ठहाके लगाए गए। सेमिनार के पूर्व बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन पूनम अग्रवाल, साक्षी जैन, मंजरी अग्रवाल व प्रियंका गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संध्या शर्मा, अमिता गर्ग, दीपिका मित्तल, अलका वर्मा, प्रार्थना जालान, शिल्पी अग्रवाल, दीप्ति सिंह आदि मौजूद रही।