आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में गूंजा हरिनाम संकीर्तन. कल नयन उत्सव में भगवान जगन्नाथ देंगे 15 दिन बाद दर्शन. 27 जून को निकलेगी भव्य रथयात्रा..
आज संजय प्लेस में हरिनाम संकीर्तन गूंज रहा था। कीर्तन करते हुए स्कॉन मंदिर के भक्तजन सबी को 27 जून को आयोजित होने जा रहे श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के लिए आमंत्रित कर रहे थे। सिर पर विराजमान श्रीहरि के विग्रह स्वरूप और मुख पर हरिनाम। मंजीरे और ढोलक की धुन पर आमंत्रण यात्रा में हर कोई भक्ति में झूमता नाचता नजर आया। हरि बोल के जयकारों के साथ 27 जून को आयोजित होने जा रही श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ संजय प्लेस स्थित आजाद पैट्रोल पम्प से किया गया।कमला नगर इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप के निर्देशन में निकाली गई आमंत्रण यात्रा में संगीतमय कीर्तन पर नृत्य करते हुए सभी भक्तों को श्री जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण दिया गया। जहां से आमंत्रण यात्रा गुजरी, लोग अपने काम भूल कर हरि नाम के कीर्तन में शामिल हो गए। खिचड़ी भी भक्तों को वितरित की गई। अरविन्द स्वरूप ने बताया कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा में यूक्रेन, रशिया, आस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों व भारत के विभिन्न प्रदेशों के भक्तजन भाग लेंगे। रथ को रस्सी से खींचकर भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर से इस्कॉन मंदिर कमला नगर तक लेकर आएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, विमल फतेहपुरिया, नवीन सिंघल, संजय कुकरैजा, प्रदीप यादव, रमेश यादव विपिन अग्रवाल, गोपी यादव, अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा, प्रदीप बंसल, सूरज, शाश्वत आदि उपस्थित थे।
26 जून को नयम उत्सव में 15 दिन बाद दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथकमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में 26 जून को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ भक्तों को 15 दिन बाद दर्शन देंगे। बीमार होने के कारण 15 दिन विभिन्न काड़े, अन्नरहित भोजन लेने के उपरान्त स्वस्थ होकर 26 जून को भगवान अपने रतनवेदी सिंहासन पर विराजमान होंगे। सभी भक्तों के लिए दर्शन शाम 4 बजे से खुलेंगे। इस अवसर पर फूल बंगला व छप्पन भोग का भी आयोजन किया जाएगा। 27 जून को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से दोपहर 3 बजे रथयात्रा का आयोजन होगा।