आगरालीक्स.. प्रत्येक मसीही विश्वासी को प्रेम, सद्भावना की भावना से समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
परहित की कामना करनी चाहिएः डॉ. राफी मंजलि

उक्त उद्गार यूनाइटेड चचेंज ऑफ आगरा एवं सेण्ट्रल मैथोडिस्ट चर्च आगरा के संयुक्त प्रयास से आयोजित मसीही महापर्व पेन्तेकोस्त (पवित्र आत्मा के त्योहार) के अवसर पर स्थानीय सेण्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा के दौरान आगरा के महाधर्माध्यक्ष डॉ राफी मंजलि ने व्यक्त किए।
गुड फ्राई डे के बाद 50वें दिन आयोजन

महापर्व के प्रमुख आयोजक डॉ राजू थॉमस ने बताया कि ईसाई पंचाग के अनुसार गुड फ्राई डे के बाद 50वें दिन ईश्वरीय आत्मा के अवतरण का पर्व पेन्तेकोस्त मनाया जाता है।
यह कार्यक्रम होते हैं आयोजित
इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाएं, प्रवचन, गीत-संगीत, भजन संध्याएं, बाईबिल प्रश्नोत्तरी एवं अन्य प्रकार के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन चर्चों को किया गया पुरस्कृत
आगरा में यह 10वां वार्षिक कार्यक्रम था। इस वर्ष एक सामूहिक गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें होम बाइबिल चर्च फैलोशिप चर्च को प्रथम पुरस्कार, हेबलोक मेथोडिस्ट चर्च द्वितीय, सेंट पैट्रिक चर्च तृतीय एवं मिशनिरीज ऑफ चेरिटी, उनुग्रह विशिर्य फैलोशिप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसमें जिले के विभिन्न गिरजाघरों से बड़ी संख्या में विश्वासियों और पुरोहितों ने भाग लिया।
शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
महापर्व के मीडिया प्रभारी डेनिस सिल्वेश व लॉरेंस मसीह ने बताया कि समारोह में शांति और सद्भाव के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई साथ ही देश के अमर शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इन्होंने किया प्रतिभाग
अध्यक्षता आर्चबिशप डॉ. राफी मंजलि एवं पादरी पंकज सिंह ने की। सभा को सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा के प्राचार्य डा. एस.पी. सिंह ने सम्बोधित किया। संचालन पादरी मसीह लाल ने किया।