आगरालीक्स…आगरा में कल बैंकों की हड़ताल. एलआईसी कर्मचारी भी देंगे साथ, नहीं होगा कोई भी काम. जानिए कौन सी हैं वो मांगे जिसके लिए है ये हड़ताल
उत्तर प्रदेश बैंक इम्पलाइज यूनियन की ओर से बुधवार को बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है. आगरा इकाई की ओर से भी बुधवार को बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इसमें 500 बैंकों के 1200 कर्मचारी शामिल होंगे. बैंकों की इस हड़ताल का समर्थन एलआईसी भी करेगी और एलआईसी के भी 800 कर्मचारी कार्य से विरत रहेंगे. मंगलवार को बैंक कर्मियों ने धरना प्रदर्शन भी किया. कल एसबीआई की हड़ताल नहीं हैजानिए किस कारण है ये हड़ताल
यूनियन की ओर से जानकारी दी गई है कि 9 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. बैंक और एलआईसी के निजीकरण और विनिवेा का विरोध किया जाएगा. आउटसोर्सिंग और एग्रीमेंट नौकरियों पर रोक लगाने की मांग की जाएगी. बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक संजय प्लेस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और बीमा कंपनियों को मजबूत करें
बैंक और एलआईसी के निजीकरण और निवेश बंद करें
आउटसोर्सिंग और बैंक की नौकरियों पर रोक
एनपीएस को खत्म कर ओपीएस को बहाल किया जाए
100 प्रतिशत एफडीआई वृद्धि पर रोक लगाई जाए.
आम नागरिकों के लिए सेवा शुल्क कम करें
पुराने श्रम कानून वापस न लाए जाएं