आगरालीक्स… आगरा में गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने गया एक युवक डूब गया। गोताखोर युवक को तलाश कर रहे हैं।
रुनकता के अकोस घाट पर हादसा
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता स्थित अकोस घाट पर गुरुवार सुबह गांव मांगरौल गुर्जर निवासी कान्हा (19 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ यमुना में स्नान करने गया था। अचानक कान्हा यमुना में डूब गया।
यमुना में नहा रहे लोगों ने किया बचाने का प्रयास
शोरगुल होने पर यमुना में नहा रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराई लेकिन दोपहर तक उसका पता नहीं चल सका था।
परिजन भी जुटे, यमुना में कई स्थानों पर गड्ढे
युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि यमुना में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने के कारण हादसा होना प्रतीत होता है।
पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी
सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश करने का प्रयास कर रही है।