Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: AAP workers protested in the Collectorate against Kejriwal’s arrest…#agranews
आगरापॉलिटिक्स

Agra News: AAP workers protested in the Collectorate against Kejriwal’s arrest…#agranews

181

आगरालीक्स…आगरा में ‘आप’ का आक्रोश. केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कलक्ट्रेट में आप कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

आज आम आदमी पार्टी जिला आगरा द्वारा आम आदमी पार्टी की संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इडी द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

आप का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर इडी के द्वारा विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं को एवं खास तौर पर आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डालने का काम किया जा रहा है, इस महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने से साफ तौर पर जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी इंडिया गठबंधन में प्रमुख रूप से जुड़ी हुई आम आदमी पार्टी से डरी एवं घबराई हुई है।

केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मंशा यह है कि आने वाले चुनाव में केजरीवाल द्वारा तमाम प्रदेशों में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने का निवेदन और रैली ना हो सके। क्योंकि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के सामने प्रमुख पक्ष के तौर पर आम आदमी पार्टी जगह लेने वाली है इसी को लेकर चुनाव प्रचार में केजरीवाल जी ना जा पाए इसलिए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

जिलाध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कठपुतली के रूप में काम करने वाली ईडी और सीबीआई पहले विपक्ष के नेताओं को डराती धमकाती है और भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने का दवाब बनाती है, जो लोग दबाव में आ जाते हैं उन्हें पार्टी ज्वाइन करवा कर एवं ना डरने वालों को इडी के माध्यम से गिरफ्तार करके जेल में डालने का काम यह पार्टी कर रही है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भारतीय लोकतंत्र की सरासर हत्या है, विपक्ष के सभी मजबूत नेताओं को जेल में डालकर भारतीय जनता पार्टी एक तरफा चुनाव करवाना चाहती है। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक नाम न होकर एक विचारधारा है और ईडी द्वारा एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने पर 1000 अरविंद केजरीवाल पैदा होंगे।

आज के धरने में मुख्य रूप से हर्ष कुमार सिंह, इंद्र कुमार वर्मा, आशीष कपूर, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुशवाहा, सुनील तिमोरी, कलुआ राम, मोहित अग्रवाल, कुशल पाल नादऊ, मुन्ना बाबूजी,कृष्ण गोपाल उपाध्याय, डॉ बी डी खान अलवी, ललित साहनी, शानू कुरैशी,मो शफीक, आसिफ नवाब,गुड्डू एंथनी, नौशाद आसिफ,सलमान अब्बास, संजय कुमार, गुड्डू एंथोनी, शाहरुख खान, दीपक, यूथ जिला अध्यक्ष रितिक सिंह, संजय भारती, बिट्टू पंडित आदि समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

आगरा

Agra Live News: Body of 30-year-old man found in Agra drain#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में मिली 30 साल के युवक की लाश. शरीर...

error: Content is protected !!