आगरालीक्स …Agra News: आगरा में खंदारी फ्लाईओवर के पास हादसे में दो एमबीबीएस छात्रों की मौत की जांच को घटनास्थपल पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह कारण आया सामने। ( Agra News: SNMC, Agra Two MBBS Student death case, Police start investigation, Autopasy report#Agra )
आगरा के विमल वाटिका कर्मयोगी एन्क्लवे के रहने वाले जनरेटर पाटर्स के कारोबारी राजेश अग्रवाल के 22 साल के छोटे बेटे सिद्ध अग्रवाल एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र हैं, उनके बड़े भाई अक्षत मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। एक सप्ताह पहले ही परीक्षा हुई थी। रविवार को सिद्ध गर्ग स्कूटर से घर से शाम चार बजे निकले, संजय प्लेस में उनके साथी बैच 2022 के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले तनिष्क गर्ग पीजी में रहते हैं। वहां से दोनों अपाचे बाइक से सिकंदरा जाने के लिए निकले।
खंदारी फ्लाईओवर उतरते ही हुआ हादसा
अपाचे बाइक से सिद्ध अग्रवाल और तनिष्क गर्ग भगवान टॉकीज से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे, खंदारी फ्लाईओवर से उतरते ही सर्विस रोड के पास किसी कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी इससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट में छेद हो गया,
हादसे के बाद दोनों मेडिकल छात्र सड़क पर तड़पते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। भीड़ जुट गई, एक दूसरे से पुलिस को फोन करने के लिए कहते रहे करीब 30 मिनट तक दोनों तड़पते रहे, इसके बाद पुलिस आई। दोनों घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल ले गए, रेनबो हॉस्पिटल से एसएन भेज दिया। उस दौरान एसएन के छात्रों को भी पता चल गया। दोनों को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सिद्ध के पिता राजेश अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे को समय से इलाज मिल जाता तो दोनों की जान बच जाती लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसी घटना किसी और के साथ भी हो सकती है।
पुलिस जांच के लिए पहुंची, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने और पेट में चोट
वहीं, रात में ही सिद्ध अग्रवाल और तनिष्क गर्ग का पोस्टमार्टम किया गया, दोनों के सीने और पेट में गंभीर चोट लगी, सिर में चोट नहीं थी। फेफड़े और पसलियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से दोनों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार सुबह थाना हरीपर्वत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिससे हादसे का सही कारण पता चल सके। खंदारी फ्लाईओवर जहां खत्म होता है और आईएसबीटी फ्लाईओवर शुरू होता है हादसा उसी जगह हुआ, बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मारी जिससे बाइक डिवाइडर से टकराई और दोनों सीने के बल डिवाइडर पर गिरे इससे उनके सीने और पेट में गंभीर चोट आई या कोई और कारण है यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
फ्लाईओवर से तेज स्पीड से आते हैं वाहन, आईएसबीटी के सामने खड़ी रहती हैं बस
खंदारी और आईएसबीटी फ्लाईओवर सबसे ज्यादा हादसों के डेंजर प्वाइंट हैं। फ्लाईओवर से तेज स्पीड से वाहन आते हैं, आईएसबीटी फ्लाईओवर जहां शुरू होता है वहां एक कट से, इस कट से वाहन खंदारी फ्लाईओवर से नीचे उतरने के बाद सर्विस रोड पर जाते हैं और सर्विस रोड से वाहन आईएसबीटी फ्लाईओवर पर चढ़ते हैं। इसके बाद आईएसबीटी फ्लाईओवर से उतरते ही रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं, तेज स्पीड से वाहन आते हैं और लोग रोड क्रास करते हैं। इन दोनों फ्लाईओवर पर इंतजाम किए जाने चाहिए।