आगरालीक्स…आगरा में जमीन विवाद में दो भाइयों को थाने में थर्ड डिग्री देने का आरोप. हाथों पर खड़े होकर जूतों से कुचला, बेहरमी से मारपीट…आक्रोश के बाद इंस्पेक्टर निलंबित.
आगरा के खेरागढ़ में दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद हो गया. पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. आरोप है कि एक पक्ष के दो भाइयों को पुलिस द्वारा जमकर मारपीट की गई और थाने में थर्ड डिग्री दी गई. बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया. कोर्ट ले जाते समय मेडिकल कराने के बाद फिर से मारपीट की. परिजनों ने विधायक से शिकाय की जिसके बाद विधायक देर रात को पीड़ित और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया है.ये है मामला
मामला खेरागढ़ के गांव कछपुरा का है. यहां महेंद्र कुशवाह और प्रेम सिंह में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. रविवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई. आरोप है कि यहां से कुछ समय बाद प्रेम सिंह को तो छोड़ दिया गया. लेकिन महेंद्र को बेरहमी से पीटा. महेंद्र के पैरों और हाथों को बेहरमी से जूतों से कुचला. थाने पहुंचे महेंद्र के भाई रेवती को भी पुलिस ने पकड़ लिया. बाद में शंतिभंग में कार्रवाई करते हुए महेंद्र का चालान कर दिया. आरोप हैकि कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराकर फिर से पीटा गया.
शाम को महेंद्र की पत्नी परिजनों के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद विधायक भगवान सिंह कुशवाह के पास पहुंची और रोते हुए पूरी जानकारी दी. विधायक ने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने थाने पर किसी के साथ भी मारपीट किए जाने से इंकार कर दिया. कुछ देर में पुलिस कर्मी भी कार्यक्रम में पहुंच गए. पुलिसकर्मियों के रवैये से नाराज विधायक दो घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही डटे रहे. देर रात जमानत करके लौटै महेंद्र को लेकर विधायक पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए रात में ही खेरागढ़ प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को निलंबित कर दिया.