आगरालीक्स…आगरा में निकाह के नाम पर रिश्तेदार युवक पांच महीने से लूटता रहा आबरू. अब दूसरी जगह कर लिया निकाह. युवती ने पिया केमिकल..
आगरा में रिश्तेदार युवक पांच महीने तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा. वह उससे निकाह करने की बात करते हुए उसकी आबरू लूटता रहा लेकिन अब युवक ने दूसरी जगह निकाह कर लिया है. न्याय न मिलने से परेशान युवती ने केमिकल पीकर अपनी जान देने की कोशिश की है. उसे एसएन में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है.
थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले वह घर में अकेली थी. मां और बहन ननिहाल गई थीं. तभी रिश्ते का परिचित सलमान घर पर आया और अकेला देखकर उसे दबोच लिया. आरोप है कि सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध किया तो उसने निकाह करने का वादा किया और इसके बाद कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. बाद में उसने दूसरी युवती से निकाह कर लिया. इससे वह तनाव में आ गई. बुधवार शाम को युवती ने केमिकल पी लिया. हालत बिगड़ने पर उसे एसएन में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंधों का मामला है. युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली है जिससे युवती तनाव में आ गई और उसने केमिकल पी लिया. उसके बयानों के आधार पर जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.