आगरालीक्स…आगरा में बंदरों से परेशान हैं इस कॉलोनी के लोग. नगर निगम से की ये मांग
आगरा के कमला नगर में रश्मी—राधा विहार के लोग इस समय बंदरों से परेशान हैं. लोगों का कहना है कि बंदरों की संख्या यहां काफी अधिक हो गई है जिसके कारण हर समय भय सा बना रहता है.
रश्मी नगर कमला नगर के अर्जुन चुध का कहना है कि बंदरों ने जीना मुहाल कर दिया है. बच्चे और महिलाएं घर में रहते हैं, बाहर नहीं घूम सकते. यही नहीं बंदर कभी कभी घर तक पहुंच जाते हैं. उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि बंदरों के पकड़ने की व्यवस्था की जाए और इस समस्या से निजात मिले.