आगरालीक्स…आगरा में एक दर्जन से एंबुलेंस पर एक्शन. इनसे एक लाख से अधिक का जुर्माना वसूला. जानिए क्या है कारण
आगरा में एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस के खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया है. ये निजी एंबुलेंस हैं जो कि सरकारी अस्पतालों के सामने खड़े होकर मनमाने पैसे मरीजों से वसूलते थे. इसके अलावा अवैध, अपंजीकृत और अनफिट एंबुलेंस पर भी कार्रवाई की गई. इनसे करीब एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.
बता दें कि हाल में शिकायत मिली कि सरकारी अस्पतालों के सामने प्राइवेंट एंबुलेंस खड़ी होती है. इन एंबुलेंस के चालक मरीजों को लाने और जाने के लिए पैसों की बोली लगवाते थे. डीएम के पास इसकी जानकारी पहुंची तो डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और आरटीओ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. टीम ने करीब एक दर्जन एबुलेंस के खिलाफ एक्शन लिया है. ये एंबुलेंस एसएन मेडिकल कॉलेज, लेडी लॉयल, जिला अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस, देहली गेट के आसपास खड़ी हुई थीं.