आगरालीक्स…आगरा के खंदौली पर हादसा. एक्टिवा सवार दंपत्ति को आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा. गर्भवती पत्नी की मौत.
आगरा के खंदौली में लाल मंदिर के पास हादसा हुआ है. यहां से गुजर रहे एक एक्टिवा सवार दंपत्ति को ट्रैक्टर ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया है. ट्रैक्टर ट्रॉली आलुओं से भरी हुई थी. हादसे में महिला की मौत हो गई है. मासूम घायल हुआ है.
गर्भवती थी महिला, घटना के बाद लग गया जाम
खंदौली में लाल मंदिर के पास हुए इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हुई है, वह गर्भवती थी. मासूम के चोट लगी है. हादसे के बाद यहां लंबा जाम लग गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है.