आगरालीक्स…आगरा में किसी को मिली व्हील चेयर तो किसी को हैंड पैडल ट्राइसाइकिल. हरदयाल विकलांग केंद्र में 325 लाभार्थियों को बांटे गए उपकरण
हरदयाल विकलांग केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क शिविर का लाभ 325 लाभार्थियों ने उठाया। कृतिम लिम्ब, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग वॉकर, ब्लिंड स्टिक, एएफओ, केएएफओ सहित कुल 350 उपकरण बांटे गए। आज शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रमोद गुप्ता ने हरदयाल विकलांग केन्द्र को बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के माध्यम से लाभार्थियों को मुख्य धारा से जुड़ने के ले प्रेरित किया।

महावीर विकलांग सहायता समिति के चेयरमैन पीआर मेहता ने बताया कि विश्व में अब तक 22 लाख विकलांगों को सेवा दे चुके हैं। आगे भी और बेहतर करने के लिए हमारी प्रसायरत रहेगी। हरदयाल विकलांग केन्द्र के ट्रस्टी सुनील अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि तीन दिवसीय निशुल्क शिविर में 7 व 8 मार्च को 325 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आज 9 मार्च को सभी लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
डॉ. संदीप अग्रवाल ने पिछले 26 वर्षों से विकलांगों की सहायता कर रहे हरदयाल विकलांग केन्द्र को शुभकामनाएं दीं। समिति द्वारा सुनने की मशीन जैसी कुछ नई सुविधाएं भी प्रारम्भ की गई हैं। 60 सुनने की मशीन प्रदान की गईं। लाभार्थियों का परीक्षण डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. रमेश चंद्र की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश गुप्ता नीरू अग्रवाल, शत्रुध्न यादव, सुमित कुमार, बॉबी गुप्ता, सीमा मिड्डा, कंचन आहूजा, रानी जी आदि उपस्थित थे।

ये उपकरण बांटे
कृतिम लिम्बः 104
एग्जीलरी क्रचेजः 40
वॉकिंग स्टिकः 25
ब्लाइंड स्टिकः 60
सुनने की मशीनः 60
हेंड पैडल ट्राइसाइकिलः 15
व्हील चेयरः 12
आदि