आगरालीक्स… आगरा में आज एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की एक झलक देखने के लिए युवक युवती बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जानें पूरा कार्यक्रम।

एक्टर कार्तिक आर्यन, कृति सेनॉन, परेश रावल, मनीषा कोइराला स्टार मूवी शहजादा 17 फरवरी को रिलीज हो रही है। अपनी मूवी का प्रमोशन करने के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन शनिवार दोपहर में आगरा पहुंच जाएंगे।
ताजमहल देखने के साथ करेंगे मूवी का प्रमोशन
कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन शनिवार को ताजमहल देखने जाएंगे, इसके बाद वे मूवी का प्रमोशन करने के लिए अलग अलग जगह जाएंगे। अमर उजाला, आगरा के कार्यालय में भी मूवी का प्रमोशन करेंगे। कृति सेनॉन और कार्तिक आर्यन के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
तेलगू मूवी का रीमेक है शहजादा
शहजादा मूवी 12 फरवरी को रिलीज हो रही है। यह मूवी अल्लु अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की हिंदी रीमेक है। इस मूवी में प्रीतम ने संगीत दिया है। रोमांस और ड्रामा से भरपूर मूवी की शूटिंग, मुंबई के साथ दिल्ली में हुई है।
बच्चों की अदला बदली से जुड़ी कहानी
शहजादा मूवी बच्चों की अदला बदली से जुड़ी कहानी है। इसमें परेश रावल जो नौकर बने हैं वे चाहते हैं कि उनका बेटा अच्छे घर में पहले वे अपने मालिक से अपने बच्चे की अदला बदली कर देते हैं। इसी कहानी पर यह मूवी आधारित है। इसमें हंसी भी है तो रोमांस और ड्रामा भी।