आगरालीक्स …आगरा की कैंसर दीदी, कैंसर मरीजों की जान बचाने के साथ ही कैंसर की रोकथाम कर रही हैं। कैंसर दिवस पर एसएन के कैंसर रोग विभाग की प्रो. सुरभि मित्तल ने छात्राओं को कैंसर से बचाव के लिए जागरूक किया।

रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल द्वारा शनिवार को कैंसर दिवस पवर सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल कमला नगर में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. सुरभि मित्तल ने कैंसर के कारण और बचाव पर जानकारी दी। डॉ. रुचिका गर्ग ने युवतियों में होने वाले कैंसर के लिए जागरूक किया। अध्यक्ष शारदा गुप्ता व सचिव आरती मेहरोत्रा ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी हमारी देश में तेजी से फैल रही है और हमारा क्लब इसके खिलाफ समाज को जागरुक करने के लिए प्रतिबद्ध है । क्लब ट्रेनर डॉ. आलोक मित्तल , रो संगीता अग्रवाल,रो आशीष अग्रवाल, डा अपर्णा पोद्दार, डॉ. सरोज प्रशांत,रो मीरा गुप्ता, रो रेखा अग्रवाल, संजू शर्मा , रो आराधना गुप्ता,रो नीतू अग्रवाल मौजूद रहे।