आगरालीक्स ….आगरा में एडीए ने 16 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई।

आगरा में सिकंदरा हाईवे से लिंक यूपीएसआईडीसी साइट सी में रुनकता फ्लाईओवर मास्टर प्लान रोड पर सड़क किनाने एडीए की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। झुग्गी झोपड़ी व अस्थायी निर्माण कर लिया गया था। मंगलवार को एडीए और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
लोगों ने किया हंगामा
टीम ने सड़क किनारे किए गए कब्जे को मुक्त करा लिया, झुग्गी झोपड़ी को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। एडीए वीसी चर्चित गौड़ का कहना है कि शहर में एडीए की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए कार्रवाई चल रही है, इससे पहले छीपीटोला सब्जी मंडी स्थल से करीब 150 करोड़ रुपये की 14 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त कराई थी।