आगरालीक्स…Agra News : आगरा का मास्टर प्लान 2031 का मसौदा कल शासन के सामने पेश किया जाएगा। इसमें आवासीय योजनाओं के लिए 48 प्रतिशत भू उपयोग होगा। ग्रेटर आगरा, न्यू अर्बन सेंटर, ककुआ भांडई टाउनशिप विकसित की जाएगी। ( Agra News : ADA present Master Plan 2031 tomorrow on 13th January 2025#Agra)
आगरा में 2021 में आगे के 10 साल यानी 2031 के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया था, लेकिन अभी तक यह मास्टर प्लान लागू नहीं हो सका है। हर बार शासन में मसौदा पेश किया जाता है और उस पर आपत्ति लगाकर वापस कर दिया जाता। पिछली बार सिविल एन्क्लेव में हरित क्षेत्र ज्यादा था इसे कम करने के लिए कहा गया था । एडीए की बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान में संशोधन करने के बाद
स्वीकृति दे दी गई। सोमवार को मास्टर प्लान के मसौदे को शासन के सामने पेश किा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अगले चरण की कार्रवाई करते हुए, मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।
ये है प्रस्तावित मास्टर प्लान
आवासीय प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 15964 हेक्टेयर यानी 48 प्रतिशत
पार्क, खुले स्थल, मैदान, हरित पटटी सहित अन्य के लिए 4611 यानी 14 प्रतिशत
सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक के लिए भू उपयोग 3871 हेक्टेयर यानी 12 प्रतिशत
यातायात एवं परिवहन 3265 यानी 10 प्रतिशत
औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 2275 यानी सात प्रतिशत
व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए भू उपयोग 1312 हेक्टेयर यानी चार प्रतिशत
पर्यटन के लिए 625 यानी दो प्रतिशत
ये भी होगा
एत्मादपुर मदरा और बुढाना गांव की 612 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जाएगा
इनर रिंग रोड के पास मेडिसिटी विकसित किया जाएगा, यहां मेडिकल कालेज के साथ ही हास्पिटल और डाक्टरों के रहने के आवास होंगे।
प्रमुख सडकों के दोनों तरफ स्ट्रीट वेंडरों के लिए 50 50 मीटर की जमीन छोडी जाएगी, इसके साथ ही हरित पटिटका भी विकसित की जाएगी