आगरालीक्स …Agra News : आगरा में युवा कपल्स के बीच छोटी छोटी बातों पर विवाद, पत्नी ने पिज्जा मंगाया पति ने गर्म दूध का गिलास दे दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। ( Agra News : Couple dispute, Woman demand Pizza, Husband give glass of Hot Milk#Agra )
आगरा की युवती की 2023 में आगरा के ही युवक के साथ शादी हुई है। वह पिछले दो महीने से अपने मायके रह रही थी, दोनों को शनिवार को परिवार परमार्श केंद्र में बुलाया गया। दोनों की काउंसिलिंग की गई। पत्नी ने कहा कि वह कई दिन से पिज्जा खाने के लिए पति से कह रही थी लेकिन वह पिज्जा लेकर नहीं आए और गर्म गिलास का दूध दे दिया। पति ने कहा कि पिज्जा सेहत के लिए ठीक नहीं होता है इसलिए पिज्जा ला कर नहीं दिया, दूध से सेहत ठीक रहेगी इसलिए दूध दे दिया था। काउंसिलिंग के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई।
बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर भिड़े पति पत्नी
इसी तरह का एक और मामला आया, डेढ़ साल पहले शादी हुई है, छह महीने का बच्चा है। पत्नी ने बच्चे को बोतल से भैंस का दूध पिला दिया, इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, विवाद इतना बढ़ा कि पति पत्नी दोनों भिड़ गए। दोनों की सुलह कराई गई, परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को 15 मामले आए।