आगरालीक्स …आगरा में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी जेपी नड्डा का टिफिन पर चर्चा का कार्यक्रम निरस्त, किया टवीट, जानें कारण।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा से बिगुल फूंकने जा रहे थे, इसके लिए दयालबाग स्थित जतिन गार्डन में टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम रखा गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दोपहर 12 बजे आगरा आना था, वे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरते।
ट्रेन हादसे के चलते आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं।
इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है।