आगरालीक्स ….आगरा में एडीए अनधिकृत तरीके से बनाई जा रही कॉलोनी और मकानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है, आज भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

एडीए के प्रवर्तन प्रभारी आरपी सिंह अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में टीम ने छत्ता वार्ड में सीलिंग की कार्रवाई की, यहां हाथरस रोड़ पर 250 वर्ग गज में अनधिकृत रूप से किये गए निर्माण कार्य चल रहा था, टीम ने इसे सील कर दिया।
लगातार हो रही कार्रवाई
एडीए द्वारा सीलिंग की कार्रवाई नियमित की जा रही है। इसके बाद भी तमाम जगह पर निर्माण कार्य चल रहे हैं लेकिन एडीए की टीम वहां तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में स्थानीय लोग भी इस तरह के निर्माण कार्यों की शिकायत एडीए में कर रहे हैं।