आगरालीक्स…आगरा में एडीए ने आज इस कॉलोनी के 11 फ्लैटों को किया सील. स्टोन मार्केट पर चलाया बुलडोजर. एक निर्माण भी किया ध्वस्त
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को अवैध निर्माणों पर सख्त एक्शन लिया गया. एडीए की प्रवर्तन दल नेताजगंज वार्ड में मौजूद राधेश्याम कॉलोनी फेस 1 में 11 फ्लैट्स को सील कर दिया. इसके अलावा इसी वार्ड के नवलगंज स्टोर मार्केट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. इसके अलावा दो मकानों पर भी सील लगाई गई है.

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में बुधवार को नवलगंज स्टोन मार्किट योजना पर प्राधिकरण की जमीन अवैध कब्ज़े के मुक्त करायी गयी. कार्यवाही के समय वीएन सिंह, सहायक अभियंता, इमरान हबीब अंसारी एवं प्राधिकरण के सचल दल आदि उपस्थित रहें. वहीं प्रभारी प्रवर्तन के नेतृत्व में ताजगंज वार्ड के अंतर्गत प्लॉट न. 23 गंगाधाम कॉलोनी में श्री पपेंद्र कुमार सेंगर द्वारा बिना मानचित्र स्वकृति के किये गए निर्माण को सील किया गया. कार्यवाही के समय अनुराग चौधरी, सहायक अभियंता, पंकज शुक्ला, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण के सचल दल आदि उपस्थित रहें.

11 फ्लैट्स किए सील
प्रभारी प्रवर्तन के नेतृत्व में ताजगंज वार्ड के अंतर्गत मारुति सिटी के गेट के सामने वाली सड़क पर उमेश शर्मा द्वारा राधेश्याम कॉलोनी फेस 1 मे बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित किए गए 11 फ्लैट्स को सील किया गया। कार्यवाही के समय श्री अनुराग चौधरी, सहायक अभियंता, श्री पंकज शुक्ला, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण के सचल दल आदि उपस्थित रहें.