आगरालीक्स…आगरा में रेप, अगवा और फिर शादी का अजीबोगरीब मामला. रेप के आरोप में जिस युवक को भिजवाया था जेल, आज युवती ने उसी युवक से की शादी. कहा—ये मेरा प्रेमी
आगरा में रेप, अगवा और फिर शादी का ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने हैरान कर दिया है. आगरा के कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में आज शादी कर ली. बुधवार को दोनों युवक और युवती सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंच गए. यहां युवती ने कहा कि प्रेमी अब मेरा पति बन गया है और मैं अब इसी के साथ रहूंगी. बड़ी बात ये है कि जिस प्रेमी के साथ युवती ने आज आर्य समाज मंदिर में शादी की है उसी प्रेमी युवक को वह 2018 में दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवा चुकी है. इधर आज युवती के घर से गायब होने पर युवती के पिता ने उसकी बेटी को अगवा करने की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई है.

जानें क्या है पूरा मामला
मामला थाना कमला नगर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली युवती मंगलवार की सुबह घर से कहीं गई थी. लेकिन इसके बाद वो लापता हो गई. परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इस पर पिता ने इलाके के ही रहने वाले एक युवक और अन्य के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट थाना में दर्ज करा दी. पुलिस बेटी की तलाश में जुट गई. लेकिन बुधवार दोपहर को दोनों युवक और युवती एसएसपी कार्यालय पहुंच गए. यहां उन्होंने एसएसपी से कहा कि हम दोनों काफी समय से एक दूसरे को पसंद करते हैं. आज दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है. इसकी जानकारी होने पर कमला नगर थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई.
नाबालिग होने पर युवक को दुष्कर्म के आरोप में भेजा जेल
युवती ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी उम्र 22 साल है. थोड़ी देर में युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए और उन्होंने युवती कीउम्र 19 सल की बताई और बताया कि वष्ज्र्ञ 2018 में इसी युवक ने हमारी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था. आरोपी युवक के खिलाफ थाना न्यू आगरा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक को जेल भी भेजा था. लेकिन आज युवती अपने प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी रही. पुलिस का कहना है कि युवती को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. उम्र से संबंधित दस्तावे भी देखें जाएंगे.