Thursday , 3 April 2025
Home आगरा Agra News: Administration inaugurated wheat procurement centre in Agra, also released minimum support price…#agranws
आगरा

Agra News: Administration inaugurated wheat procurement centre in Agra, also released minimum support price…#agranws

आगरालीक्स…आगरा में प्रशासन की ओर से जारी किया गया गेहूं के रेट. 51 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए. सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक का समय भी जारी

जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर ने अवगत कराया है कि मंगलवार को अछनेरा मण्डी में संचालित खाद्य विभाग एवं भारतीय खाद्य निगम के गेहूँ क्रय केन्द्रों पर गेहूँ खरीद का शुभारम्भ किया गया। गेहूँ क्रय केन्द्र पर गेहूँ विक्रय करने वाले कृषक रमेश सिंह एवं राजकुमार का गेहूँ क्रय केन्द्र पर माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। दो अन्य कृषक जगन्नाथ एवं अजय पाल अपना गेहूँ विक्रय हेतु केन्द्र पर उपस्थित थे, जिनका स्वागत किया गया है।

उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जनपद में डीएम, आगरा द्वारा कुल 51 गेहूँ क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है, जिनमें खाद्य विभाग के 12, भारतीय खाद्य निगम 01 एवं पीसीएफ के 38 केन्द्र है। गेहूँ क्रय केन्द्र सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संचाति होंगे। कृषक खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण जनसुविधा केन्द्र, किसान मित्र एप या अन्य माध्यम से कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति कुन्तल पर अपना गेहूँ सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सकते है।

विक्रय किये गये गेहूँ का भुगतान पीएफएस के माध्यम से उनके आधार लिंक खाते में 48 घण्टे में प्राप्त हो जायेगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से आग्रह किया है कि अपना गेहूँ सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर सरकार की अति-महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं, किसी भी असुविधा के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी आगरा के दूरभाष संख्या-9410615326 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. Dhirendra Singh elected President of Homeopathic Medical Association of India Agra Unit…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्क्ष चुने गए डॉ....

आगरा

Agra News: A grand Kalash Yatra was taken out from Shri Kaila Devi Temple located in Gokulpura, Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के गोकुलपुरा में स्थित श्री कैला देवी मंदिर से निकाली भव्य...

आगरा

Agra News: Liquor shops opened near school and temple in Agra. Angry people reached DM….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूल और मंदिर के पास खुलीं शराब की दुकानें. डीएम...

आगरा

Obituaries Agra on 2nd April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!