आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज में एक जून से शुरू हो रही बीए, बीएससी, बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया। जानें

सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के अनुसार एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर छात्र प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, एक जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आवेदन फार्म कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आगरा कॉलेज में अभी प्रवेश प्रक्रिया में समय लगेगा।
वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
कॉलेजों में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर जाकर वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। 250 रुपये शुल्क जमा कर वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।