आगरालीक्स ….स्कूलों से लेकर पार्टियों में युवा ड्रग्स ले रहे हैं, मादक पदार्थों के तंत्र को नष्ट करने के लिए बनी कार्ययोजना, करेंगे जागरूक।

कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड से संबंधित जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों के तंत्र को नष्ट करने उस पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की रोकथाम तथा मादक व नशीले पदार्थों के बारे में बृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु कार्य योजना बनाई गई। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा किसी भी प्रकार के प्रसार को प्रभावी रूप से रोकने हेतु कार्ययोजना पर विचार किया गया। स्कूल/कालेजों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाने पर विचार किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(नगर) श्री अनूप कुमार, पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जोन श्री सोमेंद्र मीणा, नगर मजिस्ट्रेट श्री आनंद कुमार, ए.इन. टी. एफ. यूनिट के श्री इरफ़ान नसीर खान, ए डी आई ओ श्री प्रदीप कुमार सहित आबकारी तथा औषधि निरीक्षक विभाग, प्रोबेशन, कृषि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।