आगरालीक्स…आगरा में वीकेंड के बाद सोमवार को भी ताजमहल रहा हाउसफुल. लगातार दूसरे दिन 40 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया दीदार.
एक शानदार वीकेंड के बाद आज सोमवार को गांधी जयंती के कारण छुट्टी वाला दिन भी ताजमहल के लिए शानदार रहा. सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ यहां लगी रही. हाल ये रहा कि शाम तक यही हालत रहे. लगातार दूसरे दिन ताजमहल का 40 हजार से अधिक पर्यटकों ने दीदार किया. शनिवार को जहां 33 हजार पर्यटक ताज देखने पहुंचे तो वहीं रविवार को 46 हजार से अधिक लोगों ने ताज का दीदार किया. सोमवार को भी गांधी जयंती की छुट्टी होने के कारण करीब 41 हजार पर्यटक ताजमहल देखने के लिए पहुंचे.
आगरा में गर्मी का प्रभाव कम होने लगा है और पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है. ऐसे में पर्यटकों का आना अब शुरू हो गया है. वीकेंड के साथ अन्य दिनों में भी पर्यटक ताजमहल सहित आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा आदि स्मारक देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं. होटल्स सहित पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में खुशी छा गई है.