Agra News: Lively description of Lord’s childhood pastimes in Shri
Agra News : AGP 25 member cyclist team reaches Agra Today #agra
आगरालीक्स….. आगरा में आज अतुल्या गंगा परियोजना (एजीपी) की 25 सदस्यीय साइकिल टीम आ रही है, ये यमनोत्री से आगरा तक यमुना के स्टेट्स को बनाये रखने हेतु यात्रा कर रहे हैं। आगरा में यमुना की हालत खराब है, प्रदूषण इतना अधिक है कि कीठम में मछलियां मरने लगी हैं।

भारतीय नदियों और जल निकायों के कायाकल्प के लिये अतुल्या गंगा परियोजना (एजीपी) की 25 सदस्यीय साइकिल टीम रैली व वालंटियर द्वारा यमनोत्री से आगरा तक यमुना के स्टेट्स को बनाये रखने हेतु यात्रा की जा रही है। यह टीम सोमवार को आगरा पहुँच रही है। टीम द्वारा किस तरह से हर शहर में यमुना का संरक्षण किया जाए और यमुना को प्रदूषण से बचाया जाए इस पर चर्चा कर रही है।