आगरालीक्स…Agra News : आगरा में खोदी गईं सड़कों और वाहनों से बढ़ रहा प्रदूषण, बच्चों और बुजुर्गों को खतरा। आज सुबह का एक्यूआई देखें।
आगरा में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसमें भी अति सूक्ष्म कण और सूक्ष्म कण की मात्रा लगातार बढ़ने से एक्यूआई बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह सात बजे आगरा का एक्यूआई 151 दर्ज किया गया। जबकि एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 है। ( Agra News : Agra AQI @ 151 at 7 AM )
सुबह सात बजे का एक्यूआई
संजय प्लेस 184
रोहता 179
सेक्टर तीन बी आवास विकास कॉलोनी 157
मनोहरपुर दयालबाग 132
शास्त्रीपुरम 130
शाहजहां गार्डन 125