Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The joy of the auspicious marriage of Lord Krishna and Rukmini was visible in Balkeshwar Park of Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The joy of the auspicious marriage of Lord Krishna and Rukmini was visible in Balkeshwar Park of Agra…#agranews

482

आगरालीक्स…ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार..आगरा के बल्केश्वर पार्क में छाया भगवान कृष्ण-रुक्मिणी के मंगल विवाह का उल्लास.

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट आगरा इकाई द्वारा बल्केश्वर पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन बुधवार शाम राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने जैसे ही रुक्मणी मंगल की दिव्य कथा का वर्णन किया तो भगवान कृष्ण-रुक्मिणी के विवाह उत्सव का उल्लास पूरे पंडाल में छा गया। माहौल कृष्णमय हो गया। हजारों भक्त भगवान कृष्ण स्वरूप हिमांशु सुगंधी और रुक्मणी स्वरूप कंचन सुगंधी के वरमाला की झाँकी देखकर धन्य हो गए। इससे पूर्व महारास के प्रसंग में "ऐसो रास रच्यो वृंदावन, है रही पायल की झंकार" भजन पर सब झूम उठे। कथाक्रम में पूज्य बापू ने कहा कि आज हर व्यक्ति शांति की तलाश में है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि शांति चाहते हो तो सत्य को जान लो। सत्य को जानने के लिए श्रद्धा जरूरी है। जब हमारा हृदय श्रद्धा से भर जाता है तब हम कौन हैं और यह संसार क्या है, इसकी कुछ कुछ झलक मिलने लगती है। जब यह झलक मिलने लगे तब इंद्रियों को संयमित करने के लिए तत्पर हो जाएँ। जब इंद्रियां संयमित होंगी तब हृदय में ज्ञान का अवतरण होगा और ज्ञान होने पर ही परम शांति मिलेगी। कथा विश्राम के समय गणेश चतुर्थी के विशेष अवसर पर भगवान गणेश के बाल स्वरूप अर्नव गुप्ता की झाँकी के दर्शन कर सब भगवान गणेश के जयकारे लगाने लगे। सामाजिक सरोकारोंं के तहत महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

एक की नहीं, जगत के कल्याण की बात करते हैं जगतगुरू
संत प्रेमानंद के विषय में जगतगुरू रामभद्राचार्य की टिप्पणी पर मचे बवाल पर सभी को समझाते हुए पूज्य बापू ने कहा कि जगद्गुरु कभी एक के कल्याण के लिए नहीं, अपितु जगत के कल्याण के लिए बात कहते हैं। वे इसके लिए किसी सुपात्र को माध्यम बनाते हैं ताकि बात लाखों लोगों तक पहुँच सके। उनकी हर बात के पीछे असली उद्देश्य हजारों लाखों लोगों को दिशा दिखाना होता है। इसलिए महापुरुषों की वाणी को हल्के में लेकर उपद्रव करना ठीक नहीं। अपने धर्म का बंटाधार मत करो। हमको देव भाषा संस्कृत और महान भारतीय संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। हमें अपने धर्म को मजबूती से पकड़ना चाहिए।

हर वर्ष एक तीर्थ स्थल पर होगी कथा
पूज्य चिन्मयानंद बापू द्वारा कथा के दौरान विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अंतर्गत बनाई गई तीर्थ कथा आयोजन समिति के बैनर का विमोचन किया गया। पूज्य बापू ने बताया कि अब इस समिति द्वारा हर वर्ष भारत के एक तीर्थ स्थल पर कथा होगी। मार्च 2026 में बरसाना धाम में होली महोत्सव होगा। जो भक्त तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के साथ कथा गंगा में अवगाहन करना चाहते हैं, वे तीर्थ कथा आयोजन समिति के सदस्य बन सकते हैं।

इन्होंने उतारी आरती
कथा विश्राम पर केंद्रीय राज्य मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मधु बघेल, मुख्य यजमान श्रीमती विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, आशीष सुगंधी, तीरथ कुशवाह, सुरेश चंद्र अग्रवाल मई वाले, तेजेंद्र सिंह गुर्जर, हरिओम गोयल, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विजय वर्मा और उदयभान सिंह भदौरिया ने आरती उतारी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!