आगरालीक्स आगरा कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की तीसरी मेरिट सूची जारी। ( Agra News: Agra College third merit list for admission in Bsc declare#Agra)
आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम के अनुसार बीएससी(गणित एवं जीव विज्ञान) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पांच अगस्त को करायी जाएगी। काउंसलिंग के लिए छात्रों को सुबह 10 बजे भौतिक विज्ञान विभाग में उपस्थित होना होगा।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी तथा एससी श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए समान रूप से प्रक्रिया करायी जाएगी। वह सभी छात्र जिन्होंने आवेदन किया है, वह नियत तिथि को स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज़ सत्यापन तथा प्रोविजनल प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र एवं अभिलेख अवश्य लाने होंगे। इनमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वेब रजिस्ट्रेशन की प्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र तथा 425 रुपए शुल्क की रसीद सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, यदि कोई अन्य प्रासंगिक दस्तावेज हो तो वह भी साथ लाना अनिवार्य होगा।