आगरालीक्स….हाईस्कूल और इंटर की यूपी बोर्ड परीक्षाएं नए पैटर्न से होंगी. स्टूडेंट्स को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कक्षा 9 और 10वीं में होगा इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा और खेल विभाग की आगामी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया. इस दौरान सीएम ने कई महतवपूर्ण आदेश जारी किए.
- संरचनात्मक शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधार के लिए कक्षा 12वीं में बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न 2025 तक लागू करने की जरूरत है। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का नया पैटर्न 2023 से नया सत्र शुरू होने के पहले लागू करें।
- राज्य में खेल संबंधी अवस्थापना सुविधाओं का लगातार विकास कर रही है। यथाशीघ्र मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की जाए। यथाशीघ्र प्रदेश की नई खेल नीति तैयार की जाए
- मंगल दल खेल-कूद के साथ युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का शानदार मंच बनकर उभरे हैं। मंगल दलों द्वारा फिट इंडिया, नमामि गंगे, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वच्छता, कोविड से राहत एवं बचाव आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए
- माध्यमिक शिक्षा के लर्निंग आउटकम में सुधार, नामांकन में वृद्धि, ड्रॉप आउट में कमी, ट्रांजिशन और रिटेंशन दर में वृद्धि के लिए व्यापक पैमाने पर कार्य योजना बनाकर अमल में लाई जाए
- कक्षा 09 और 11 में इंटर्नशिप प्रोग्राम, रोजगारन्मुख कौशल शिक्षा और सर्टिफिकेशन, राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण की स्थापना की दिशा में प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही पांच वर्ष पर विद्यालयों का मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन भी करें।
- योग शिक्षक के पदों पर भी चयन की प्रक्रिया हो। अध्यापक पुरस्कारों के लिए मानकों में संशोधन करने पर विचार करें।
- दो वर्षों के भीतर संस्कृत शिक्षा निदेशालय का गठन करें। साथ ही शिक्षा में तकनीकी के उपयोग को देखते हुए एकीकृत डाटा प्रबंधन प्रणाली लागू कराएं। सभी स्तरों पर शैक्षिक पदों की रिक्तियों पर चयन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूरी की जाएं
- आगामी 100 दिनों में राजकीय विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा, सभी विद्यालयों की वेबसाइट, सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी, राजकीय विद्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू करें UGC ने एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने के लिए स्वीकृति दी है। UGC की गाइडलाइन के अनुरूप यहां रणनीति तैयार की जाए
- उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले पांच वर्षों में गुणात्मक सुधार किए हैं। इसे जारी रखा जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण सार्वभौमिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
- नवाचारों में वृद्धि, शोध एवं अनुसंधान में वृद्धि, सकल नामांकन दर में वृद्धि, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
- आगामी 100 दिनों में 120 राजकीय महाविद्यालयों में ई-लर्निंग पार्क और ABACUS-UP के लिए नियमावली बनाकर पोर्टल का शुभारम्भ करें। 5 राजकीय महाविद्यालयों और 3 राज्य विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेटर्स का शुभारंभ करें।
- तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ और महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ का प्रथम फेज मार्च 2023 तक पूर्ण करें।
- संस्कृत को तकनीकी के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। 180 घंटे का सर्टिफिकेट और 360 घंटे का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करें।
- जापान में उद्योगों के संचालन के लिए कुशल जनशक्ति की आपूर्ति और जापानी भाषा के अध्ययन की भी व्यवस्था की जाए। प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी स्टडी एवं भूमि का चयन समय से कर लिया जाए।