आगरालीक्स…उफ ये आगरा की गर्मी. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस. लगातार प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है आगरा. आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा…
उफ ये आगरा की गर्मी. न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को ठीक से आराम. दिन के समय तो कूलर भी ठंडी हवा देने में अब फेल से होते दिखाई दे रहे हैं. आगरा प्रदेश में लगातार सबसे गर्म शहर बना हुआ है. मार्च की शुरुआत से ही आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है जो कि अभी तक बदस्तूर जारी है. सबसे अधिक परेशानी स्कूल से वापस लौटकर आने वाले बच्चों को हो रही है. बच्चे टीकाटीक दोपहरी में यानी एक बजे घर वापस लौटकरा आ रहे हैं. गर्मी के कारण कूलर और एसी की डिमांड में काफी तेजी आई है.

42 डिग्री रहा तापमान
सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और ये भी अब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जल्द ही आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हीट वेव्स का अलर्ट पहले से ही जारी है.