आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर लाल कपड़े में लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव. पुलिस कर रही छानबीन
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 28.100 के पास एक नवजात बच्चे का शव मिला. शव लाल कपड़े में लिपटा हुआ था.सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. छानबीन की जा रही है.
एक्सप्रेस वे के आगरा से लखनऊ जाने वाली लाइन पर सड़क किनारे गांव हुमायूंपुर गूजर में रहने वाले विनोद ने लाल कपड़े मे लिपटा एक बच्ची का शव देखा. उन्होंने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोग भी वहां जुट गए. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी आ गई. आशंका जताई जा रही है कि रात के समय यह शव यहां फेंका गया है.