आगरालीक्स…बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने निकली नगर निगम की टीम. आगरा कैंट, रामबाग से टेढ़ी बगिया और बोदला में हटाया अतिक्रमण. 1.78 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला
आगरा कैंट स्टेशन के आसापास लगातार अतिक्रमण होने से जाम लगना और पर्यटकों को कठिनाई होने जैसी समस्याएं सामने आ रही थीं. इस संबंध में अटल चौक से आगरा कैंट स्टेशन तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया. इस दौरान 28 ठेल ढकेल, दो टिन शेड व दो तिरपालों को हटवाया गया. मौके पर एसएफआई प्रदीप गौतम व प्रवर्तन दल मौजूद रहा.
इसके अलावा रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया चौराहे व बोदला चौराहे से मारुति एस्टेट होते हुए अंकित बिल्डिंग मैटेरियल तक भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. दोनों स्थानों पर 87 ठेल ढकेल, 22 तिरपाल, 4 टिन शेड व 12 काउंटरों को हटवाया गया. इस दौरान एसीएम द्वितीय दिनेश कुमार, जोनल अधिकारी विजय कुमार, एसएचओ राजकुमार, अधीक्ष रामबाबू, एसएघ्फआई आनंद कुमार, नीरज सिंह व अभय यादव के साथ पुलिस बल मौजूद रहा.

चलाए गए अतिक्रमण अभियान की कार्रवाई में सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलीथिन 51 किलो जब्त की गई जिस पर 89 हजार रुपये शमन शुल्क, एनजीटी शमनशुल्क 30 हजार रुपये, गंदी पर 2 हजार रुपये, अवैध डेयरी शमनशुल्क पर 13500 रुपयेह, अतिक्रमण पर 43500 रुपये सहित कुल 1 लाख 78 हजार रुपये वसूल कर नगर निगम कोस में जमा कराया गया.