Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Sound healer Niharika Kochhar gives tips to stay healthy and happy in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sound healer Niharika Kochhar gives tips to stay healthy and happy in Agra…#agranews

283

आगरालीक्स..साउंड हीलिंग के जरिए रह सकते हैं स्ट्रेस और पेन फ्री. बस सांस पर ध्यान दीजिए और दिमाग को संतुलित रखिए. साउंड हीलर निहारिका कोचर ने दिए टिप्स

आजकल भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली के दौर में दिमाग को संतुलित रखना है तो अपनी सांस पर ध्यान दीजिए। ज्यादातर लोग सही तरीके से सांस लेना और छोड़ना जानते ही नहीं। सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दिया जाए तो हम दिमाग को संतुलित रखने के साथ आधे से ज्यादा स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा होटल मुगल में आयोजित कार्यक्रम में साउंड हीलर निहारिका कोचर ने तरह-तरह के साउंड हीलिंग इंस्ट्रूमेंट के जरिए स्ट्रेस और पेन फ्री रहने का अभ्यास कराया। बताया कि हमारे शरीर के विभिन्न अंग अलग-अलग फिक्वेंसी पर वाइब्रेट होते हैं। अलग-अलग अंगों के लिए अलग-अलग साउंड हीलिंग इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग किया जाता है। आज व्यक्ति जिस तरह तनावपूर्ण जीवन जी रहा है, उसमें सासं को नियंत्रित और संतुलित रखना बेहद जरूरी है। हमारे दिमाग के विचार वो बादल हैं जो सूर्य की रोशनी को छुपा लेते हैं। दिमाग पर छाए इन बादलों को सही तरीके से सांस लेने और छोड़ने से ही हटाया जा सकता है। हमेशा गहरी सांस लें। और सांस छोड़ते समय रिलेक्स रहें। सिर्फ सांस को संतुलित करके आप जीवन शैली से जुड़ी आधी से ज्यादा बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

अतिथियों का स्वागत संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने किया। उन्होंने अनुभव बताते हुए कहा कि किसी सुन्दर प्राकृतिक स्थल पर पहुंच जाने जैसा एहसास था। जहां सिर्फ खुशी थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, पूजा कोचर, रीटा जग्गी, सुप्रिया, स्वाती पारसवानी, दिव्या वाधवा, शिल्पा लूथरा, गरिमा हेमदेव, नीरू, वीना, रिम्पी जैन, पूजा ओवरॉय, सोनाली खंडेलवाल, स्वाती पारसवानी, रिशिता पारसवानी आदि उपस्तित थीं।

सलाद का मतलब सिर्फ खीरा-टमाटर नहीं
स्पाइसी शुगर के कार्यक्रम में होटल आईटीसी मुगर द्वारा महिलाओं को हेल्दी सलाद मेकिंग के टिप्स भी दिए गए। शेफ मनोज सिंह ने कहा कि सलाद का मतलब सिर्फ खीरा-टमाटर नहीं। इसमें चीज, तरह-तरह के फल व सब्जियों के साथ अंकुरित अनाज का भी प्रयोग किया जा सकता है। सलाद को सजाने (प्लेटिंग) के बारे में भी टिप्स दिए। संस्था की सदस्याओं ने भी हेल्दी सलाद बनाने के टिप्स साझी किए।
-सलाद में प्याज का प्रयोग करने से तुरन्त पहले ही कांटे, पहले से काटकर न रखें।
-सलाद में नींबू का प्रयोग कर रहे हैं तो उसे आधे घंटे के अन्दर ही प्रयोग कर लें। ज्यादा देर रखने पर वह आक्सीडाइज होकर एसिडिक हो जाता है।
-सलाद को सर्व करने वक्त ही नमक डालें। अन्यता सलाद का क्रंचीपन खत्म हो जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!