Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra painted in the colors of freedom, programs held at different places…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra painted in the colors of freedom, programs held at different places…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा में आजादी के अमृत महोत्सव पर जगह-जगह मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. तिरंगा यात्राएं भी निकाली गईं…आप भी देखें फोटोज

कमला नगर जैन मंदिर में अमृत महोत्सव मनाया
आज सोमवार को श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कमला नगर आगरा में परम पूज्यनीय आर्यिका श्री 105 अर्हम श्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अर्हम वर्षायोग समिति के सहयोग से 15 अगस्त को 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भक्तों ने माताजी का पाद प्रक्षालन एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. शशि पाटनी ने हर घर तिरंगा अभियान को भी बहुत सुंदर गीत के माध्यम से दर्शाया एवa छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक देह भक्ति के गानो पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये गए- मुख्य अतिथि के रूप में PNC infratech के CMD प्रदीप जैन पीएनसी के माध्यम से झंडारोहण समस्त कमेटी के सहयोग से किया गया- इस अवसर पर माताजी ने अपने उदबोधन में कहा कि एक महात्मा गांधी जी ने महावीर के सूत्र अहिंसा परमो धर्म व सत्यमेव जयते को अपनाकर हमे आजादी दिलवाई, इसी महावीर के सूत्र को अपनाकर हम अपनी आत्मा की आजादी भी प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल के द्वारा किया गया|. इस अवसर पर अध्यक्ष कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री मनोज जैन, मंत्री अनिल जैन रईस अर्थसंयोजक नरेश लुहाड़िया, मुख्य संयोजक अनिल जैन FCI, राकेश जैन बजाज, सुभाष जैन (बंटी), पारस जैन, हरीशचंद जैन नायक, राजकुमार जैन, राजकुमार गुड्डू, अंकेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन उपस्थित रहे.

जीडी गोयंका , जूनियर विंग में स्वतंत्रता दिवस की धूम
इस वर्ष भारत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ माना रहा है- जी डी गोएंका, जूनियर विंग , कमला नगर ने भी आज़ादी का अमृतमहोत्सव मनाया- बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की भावना को प्रबल किया. फेंसी ड्रेस में नन्हें गोएंकंस ने स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण किया. अन्य छात्रों द्वारा समूह गान, नृत्य, कविता पाठ, भाषण आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. भारत माता की जय के बीच राष्ट्रीय झंडा फहराया गया. इस मौके पर विंग प्रभारी निवेदिता महाजन ने नौनिहालों को आज़ादी का महत्व समझाया.

हेल्प आगरा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
आज हेल्प आगरा भवन मोती कटरा, आगरा पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे संस्था के पदाधिकारी व सेवारत स्टाफ ध्वजरोहण किया. संस्था ने अपने सेवारत स्टाफ जैसे कि पैरामेडिकल स्टाफ, ड्राइवर अभी जिन्होंने करोना काल में अपने जीवन की परवाह न करते हुए समाज को निरंतर अपनी सेवाएं देते रहे. ध्वजरोहण संस्था के अध्यक्ष राम शरण मित्तल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री किशन अग्रवाल, मंत्री कोषाध्यक्ष नरेश जैन, मंत्री अजय मित्तल, विशेष बंसल, राजेंद्र बंसल ,नितिन अग्रवाल ,पीआरओ जगबीर सिंह आदि मौजूद रहे.

सेंट पीटर्स ओल्ड बॉय एसोसिएशन ने फुटबॉल मैच खेला
आज सेंट पीटर्स कॉलेज में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत ओल्ड बॉय एसोसिएशन द्वारा ध्वजारोहण एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मौजूद छात्र एवं पूर्व छात्र के माध्यम आज फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया. कार्यक्रम में भरत महाजन कोषाध्यक्ष, सीए नितेश गुप्ता, बृजेश वर्मा, पराग गौतम, अमित खत्री, डॉ समीर कुमार, नितिन अग्रवाल, विवेक गोयल आदि मौजूद रहे.

Dawat-e-islami ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर dawat-e-islami इंडिया की जानिब से मदरसा फैजान इस्लाम किशोरपुरा आगरा से तिरंगा रैली निकाली गई. यह रैली डिस्टिक निगरानी रजा अत्तारी के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा इरफान कुरैशी, शामिल रहे. मदरसे के टीचर इकराम रजा साहब, मस्जिद के इमाम साहब मुजम्मिल रजा साहब और दीगर बस्ती के लोग भी शामिल रहे. अपने मुल्क में अमन और सुकून की दुआ की तथा अपने मुल्क को हरा-भरा रखने की अपील की गई.

श्री खाटू श्याम व्यापारी सेवा समिति ने किया ध्वजारोहण
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार श्री खाटू श्याम व्यापारी सेवा समिति (रजिस्टर्ड) उत्तर प्रदेश के निर्देशन में शाहदरा बाजार कमेटी ने आजादी के 75वीं साल पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुबह 10 बजे भोलानाथ स्कूल शाहदरा वार्ड 55 आगरा में किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एत्मादपुर विधानसभा विधायक धर्मपाल सिंह रहे. विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक आगरा रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!