आगरालीक्स…आगरा में स्वतंत्रता दिवस पर व्यापारियों ने वरिष्ठ जूता व्यवसायी हीरालाल कश्यप का किया सम्मान. व्यास मार्केट हॉस्पीटल रोड सिंधी बाजार में किया झंडारोहण
आगरा व्यापार मंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व संघचालक व वरिष्ठ जूता व्यवसायी हीरालाल कश्यप को आजादी के अमृत महोत्सव में सम्मानित किया. उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री संगठन कन्हैया लाल राठौड़, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक मंगवानी, जय पुरसनानी, मंत्री राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, ताराचंद गोयल, राजीव गुप्ता, मुरारीलाल कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, धर्मपाल कश्यप, राजकुमार पुरसनानी, महेश कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे.

आगरा व्यापार मंडल ने झंडा रोहण किया
आगरा व्यापार मंडल नें आज अपने कार्यालय पर झंडा रोहण किया. झंडा रोहण टीएन अग्रवाल ने किया और अपने 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. व्यास मार्किट और हॉस्पीटल रोड सिंधी बाजार नें संयुक्त रूप से झंडा रोहण किया. झंडा रोहण मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोतम खंडेलवाल और केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सुपुत्र डा आलौकिक उपाध्यक्ष. सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, महामंत्री परमानंद अतवानी, भाजपा महानगर के महामंत्री हेमंत भोजवानी, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया. व्यास मार्किट के अध्यक्ष अशोक गोकानी, सिंधी बाजार कें अध्यक्ष गोविंद राम नारवानी ने सभी का स्वागत शाल ओढ़ा कर किया. इस दौरान जय पुरसनानी, राजेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, कन्हैया लाल राठौड़, मुल्कराजप्रकाश मयानी, वासदेव मयानी, नीरज अग्रवाल, दीपक भैरवानी, लक्ष्मण दास आदि उपस्थित रहे.