Friday , 16 January 2026
Home एजुकेशन Agra News: About 1500 students took oath for cancer awareness in St. George’s College, Baluganj, Agra….#agranews
एजुकेशन

Agra News: About 1500 students took oath for cancer awareness in St. George’s College, Baluganj, Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सैन्ट जॉर्जेस कॉलेज, बालूगंज में लगभग 1500 छात्रों ने ली कैंसर जागरूकता की शपथ

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पुष्पा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सैन्ट जॉर्जेस कॉलेज, बालूगंज, आगरा में कैंसर जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश जैन (सत्यमेव जयते ट्रस्ट) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 1500 छात्रों ने एक साथ कैंसर जागरूकता की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे समाज में इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाएंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल कैंसर से बचाव और उसके प्रारंभिक लक्षणों की का था, बल्कि युवाओं को इस विषय पर जागरूक करना भी था, ताकि वे अपने परिवार और समाज में इसका संदेश फैला सकें।

इस अवसर पर मुकेश जैन ने छात्रों को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है, और समाज के हर वर्ग को इसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यालय प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था, और इस सफल आयोजन के लिए पुष्पा सेवा फाउंडेशन की सराहना की गई।

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Essay writing competition on ‘Think Geeta, Live Geeta’ to be held in Agra schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में होगी ‘थिंक गीता, लिव गीता’ पर निबंध लेखन...

एजुकेशन

Agra News: Schools up to class 12 in Agra will remain closed till January 13…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूलों को लेकर आदेश आया. जानें बंद रहेंगे या खुलेंगे...

एजुकेशन

Agra News: Dr. BR Ambedkar University verify JS University Students Degree after Cabinate approves JS University liquidation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल में 10 साल पुरानी इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी को समाप्त करने...

एजुकेशन

Agra News: A student of the university got a package of Rs 10 lakh and a girl student got a package of Rs 6 lakh in campus placement…#agranews

आगरालीक्स…आगरा का आंबेडकर विवि बदलने लगा है. कैंपस प्लेसमेंट में छात्र को...

error: Content is protected !!