आगरालीक्स…आगरा में 10.2 एमएम हुई बारिश. भारी बारिश के आसार आज रात को भी. हवाओं ने बढ़ाई सर्दी. तापमान भी हुआ कम…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में सोमवार रात को मूसलाधार बारिश हुई. इसके अलावा रात के समय में भी बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में 10.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है. साल की यह पहली बारिश रही. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश का यह सिलसिला आज भी जताया है. दिनभर बादल तो छाए रहे और एकबारगी लगा कि तेज बारिश आ सकती है लेकिन हवाओं ने बादलों को हटा दिया लेकिन मौसम विभाग ने आज रात को आगरा में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश हो सकती है. बुधवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं. इसके बाद दो दिन आसमान साफ रह सकता है लेकिन उसके बाद फिर से बारिश का सिलसिला आगरा में शुरू होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात को हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आई है. दिनभर चली ठंडी हवाओं का असर मौसम पर पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.