आगरालीक्स…नवरात्रि महोत्सव में डूबे आगरावासी. भव्य झांकियां निकाली गईं. महाआरती के साथ की मां भगवती की आराधना
आगरा में नवरात्रि का उत्सव है. आवस विकास में पहली बार नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी और आवास विकास भक्तमंडल के सहयोग से मां दुर्गा के नवरात्रि के नौ दिनों में यह उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. पहले दिन जहां घट स्थापना, 51 कलश यात्रा और मूर्ति स्थापना भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण माहौल में की गई तो वहीं आज सोमवार को भव्य और आकर्षित झांकियां निकाली गईं.

मां दुर्गा की भव्य आरती, भोलेनाथ भस्म, राधा कृष्ण मोर के साथ, शेरावाली मां आदि सुन्दर झांकियां निकाली गईं. आरती के मुख्य अतिथि संजीव भारद्वाज बृज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी भाजपा, यज्ञ दत्त शर्मा सभासद फरह, निक्की भगत द्वारा पूजा अर्चना कराई गई. श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी जहां जानवरों-पशु पक्षियों के संरक्षण, बुज़ुर्गो के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर और बालिकाओं के विकास के लिए लगातार समाज को जागरूक करने के लिए विकास कार्य करती है, वहीं अब उन्होंने युवाओं को सनातन परंपरा समझाने और आगे बढ़ाने के लिए 15 से 23 अक्टूबर तक आवास विकास क्षेत्र में पहली बार नवरात्री महोत्सव का आयोजन किया है.
इन नौ दिन महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने के लिए देवी माँ का आवाहन किया जा रहा है और नारी महत्व बताया जायेगा. कार्यक्रम संयोजक डॉ मदन मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की श्री बाँके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी एवं समस्त आवास विकास भक्तमण्डल के सहयोग से प्रतिदिन कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा अर्चना की जाएगी जो की इस प्रकार है:-
17-10-2023 मंगलवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
18-10-2023 बुधवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
19-10-2023 गुरुवार :- विशाल देवी जागरण
20-10-2023 शुक्रवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
21-10-2023 शनिवार :- छपनभोग
22-10-2023 रविवार :- महाआरती
23-10-2023 सोमवार :- भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम
24-10-2023 मंगलवार :- विशाल भण्डारा.
आरती का समय :- सुबह 9 बजे और शाम 8 बजे प्रतिदिन.
स्थान :- • सेक्टर-6, डी. एफ पार्क,आवास विकास कॉलोनी, आगरा.
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
निवेदक : डॉ मदन मोहन शर्मा,लंकेश दीपक सारस्वत,गब्बर राजपूत, अरुण श्रीवास्तव,नकुल सारस्वत,भगवान दास गोयल,भीकम चंद्र बिंदल,संतोष पांडे, ज्वाला राठौर,कुलदीप तोमर, दीपू चौहान,महेंद्र सिंह रावत,अम्बिका,नवीन, आदि