आगरालीक्स …आगरा में जाम में फंसने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9548524141 पर संपर्क कर सकते हैं, आज आगरा में यातायात व्यवस्था वीडियो में देखें।
आगरा में लोग जाम में फंस रहे हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।
साथ ही शहर के चौराहों के लाइव वीडियो भी यातायात पुलिस अपने टिवटर पर अपलोड कर रहे हैं जिससे लोग चौराहे के हालात देखने के बाद ही बाहर निकलें।