आगरालीक्स ….आगरा में जानें आज कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग का क्या है अनुमान।

आगरा में दो दिन से गर्मी से मामूली राहत मिली, तापमान में गिरावट आने के साथ ही रात में हवा में ठंडक महसूस हुई। मगर, अब मौसम का मिजाज दोबारा से गर्म होने लगा है। शनिवार को भी धूप खिल रही है और तापमान भी बढ़ा है। आज दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रह सकता है।
24 अप्रैल से चलेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 24 अप्रैल से गर्मी और बढ़ जाएगी, लू चलेगी, इससे तापमान बढ़ जाएगा। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा।
आईएमडी का अनुमान
23-Apr 23.0 39.0 Mainly Clear sky
24-Apr 24.0 40.0 Heat Wave
25-Apr 24.0 41.0 Heat Wave
26-Apr 24.0 42.0 Heat Wave
27-Apr 25.0 42.0 Mainly Clear sky