आगरालीक्स…आगरा 29 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा. धूप में न निकलने की सलाह, पांच दिन और खतरनाक
आगरा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हर रोज तापमान रिकॉर्ड बना रहा है. आज भी आगरा में नया रिकॉर्ड बना है. आज का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस यानी 48 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है. पिछले 30 सालों में आगरा में यह सबसे अधिक तापमान रहा है. इससे पहले 1994 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा था.
प्रचंड गर्मी के बीच आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से धूप में न निकलने को कहा है. इसके अलावा फुल बाजू के कपड़े पहनने और पानी अधिक से अधिक पीने की सलाह दी गई है. बच्चों को ओआरएस भी देने को कहा गया है. आज आगरा प्रदेश में फिर से सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है. पिछले 15 दिनों से आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है और धूप में निकलने पर जलन महसूस है.