आगरालीक्स…आगरा की अनन्या गुप्ता ने दिखाया दम. 41वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीते तीन पदक. अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन…
आगरा की अनन्या गुप्ता ने 41वीं स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ ऑल राउंड द्वितीय स्थान प्राप्त किया. यह प्रतियोगिता खेलगांव प्रयागराज में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित हुई. अनन्या पहले भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगरा का नाम रोशन कर चुकी है।
इसी के साथ अनन्या का चयन गुजरात के सूरत में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अनन्या के राष्ट्रीय टीम में चयन से परिवार में हर्ष का माहौल है। अनन्या की कोच सविता श्रीवास्तव ने उनके राष्ट्रिय टीम मैं चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया एवम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की कामना की है।