Saturday , 15 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Agra’s Badar accused of killing wife & four daughter arrested from Lucknow#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Agra’s Badar accused of killing wife & four daughter arrested from Lucknow#Agra

542

आगरालीक्स ….पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने वाला आगरा का बदर अरेस्ट, लखनऊ के होटल में बेटे के साथ मिलकर की थी पांचों की हत्या, पुलिस के पकड़ते ही बदर ने चूहे मारने की दवा खा ली, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी तबीयत में सुधार है। ( Agra News : Agra’s Badar accused of killing wife & four daughter arrested from Lucknow#Agra)


आगरा के यमुना पार के इस्लाम नगर का रहने वाला बदर उर्फ बदरुददीन 30 दिसंबर को अजमेर से बेटे अरशद पत्नी 49 साल की अस्मा, बेटी 19 साल की अल्शिया, 18 साल की रहमीन, 16 साल की अक्सा और नौ साल की आलिया को लेकर चारबाग लखनऊ के एक होटल में पहुंचे थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया।
31 दिसंबर की रात को पांचों की हत्या
अरशद ने अपने पिता बदर के साथ मिलकर होटल के कमरे में मां और चार बहनों की हत्या कर दी थी, इसके बाद पुलिस ने अरशद को अरेस्ट कर लिया था। हत्या करने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। मगर, बदर मौके से फरार हो गया था, पुलिस की कई टीमें बदर के धरपकड़ के प्रयास में जुटी थीं।


27 दिन बाद किया अरेस्ट
लखनऊ पुलिस ने 27 दिन बाद बदर को लखनऊ से ही अरेस्ट कर लिया। बदर के पास मोबाइल नहीं था उसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस बदर को पकड़ सकी, मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस के पकड़ते ही बदर ने चूहे मारने वाली दवा खा ली, इससे पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी तक बदर ने हत्याकांड के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने बदर पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Hariyali Teej Special

आगरालीक्स …आगरा के अजंता स्वीट्स की हरियाली तीज स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें 9286702207आगरा...

बिगलीक्समथुरा

Mathura News Live:Thakur Banke Bihari Ji gave darshan dressed in green attire, seated on a gem-studded gold and silver swing

मथुरालीक्स…Agra News : हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी जी ने रत्नजड़ित स्वर्ण...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में शनिवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 15th August 2026

आगरालीक्स आगरा का 15 अगस्त का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी एसटीएफ के...

error: Content is protected !!